Go Back
कीटो गोभी कटलेट

कीटो गोभी कटलेट

Priya Dogra
फूलगोभी के साथ पत्ता गोभी कीटोजेनिक भोजन के अनुकूल 35 मिनट में स्वादिष्ट कीटो गोभी कटलेट बनाएं! प्रति सर्विंग केवल 2 ग्राम शुद्ध कार्ब्स।
Course Snack
Cuisine Indian
Servings 4
Calories 66 kcal

Equipment

  • कटलेट बनाने के लिए आपको चाहिए: बाउलसॉस पैनचम्मचकड़ाही (तलने के लिए)।

Ingredients
  

  • 500 ग्राम पत्ता गोभी, दरदरी पिसी हुई या कद्दूकस की हुई
  • 6 बड़े चम्मच पिघला हुआ घी
  • 2 अंडे
  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच अदरक पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 3 बड़े चम्मच बादाम का आटा
  • एक चुटकी हल्दी पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • ताज़ा कटा हरा धनिया

Instructions
 

कीटो पत्ता गोभी कटलेट बनाने के लिए निर्देश

  • पत्ता गोभी को काट कर उसका अतिरिक्त पानी निकाल कर बाउल में रख लीजिए।
  • तेज आंच पर एक छोटा सॉस पैन/फ्राइंग पैन/कड़ाही में 2 बड़े चम्मच घी डालें।
  • घी में अदरक पाउडर, नमक और लहसुन डालें।
  • जब लहसुन भूरा हो जाए तो फ्राई पैन को आंच से उतार लें।
  • इस मसाले को दरदरी पिसी हुई पत्ता गोभी में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • इसके बाद, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर डालें।अब इसमें 2 अंडे डालें और मिश्रण को हाथों से अच्छी तरह से मिला लें।
  • पत्तागोभी के मिश्रण को गाढ़ा करने के लिए उसमें पिसा हुआ बादाम डालें और अच्छी तरह से मिलाएँ।
  • एक कड़ाही या पैन को धीमी आंच पर रखें और उसमें 5 बड़े चम्मच घी डालें और पिघलने दो।
  • 1 बड़ा चम्मच पत्ता गोभी कटलेट मिश्रण को हाथ में लेकर कटलेट का आकार दें,और पैन में घी में तलने के लिए डालें।
  • फ्राइंग पैन के आकार के हिसाब से और 2 से 3 कटलेट डालें।कटलेट को धीमी आंच पर ही तलें और एक तरफ से सिकने के बाद इन्हें पलट दें।
  • बचे हुए गोभी कटलेट मिश्रण को भी घी वाले पैन में डालकर धीमी आंच पर पकाएं अगर इन्हे तेज आंच पर तेलेंगे तो ये जल जाएंगे और अंदर से कच्चे रहेंगे।
  • इन्हे धीमी या मध्यम आंच पर पकाएं और पलटते रहें। पत्ता गोभी के कटलेट को घर पर बने पुदीने की चटनी के साथ परोसें।
  • स्वादिष्ट और सेहतमंद कीटो पत्ता गोभी कटलेट रेसिपी को मैंने आपको संक्षेप में बता दि

Notes

  • ऊर्जा: 66 किलो कैलोरी
  • शुद्ध कार्बोहाइड्रेट: 2 ग्राम
  • वसा: 5 ग्राम
  • प्रोटीन: 2 ग्राम
Keyword कीटो गोभी कटलेट