Last updated on January 17, 2025
मैं आज आपके लिए कीटो नारियल बर्फी का अपना संस्करण लेकर आई हूं। यह एक लोकप्रिय मिठाई है जिसे पारंपरिक रूप से चीनी, नारियल और दूध के साथ बनाया जाता है। जब से मैंने मिठाइयां पोस्ट करना शुरू की हैं सच कहूं तो तब से मुझे अब कार्विंग्स के लिए कोई दुख नहीं है।
लेकिन कोई भी समय मिठाई और परंपरागत भारतीय मिठाई बनाने के लिए अच्छा है जैसे की ‘बर्फी’। यह मिठाई अक्सर होली नामक एक भारतीय त्यौहार पर बनाई जाती है। यह रंगों का एक प्रसिद्ध त्यौहार है, जिसमें लोग ,परिवार और दोस्त सभी प्रकार के रंगों के रंग लगाते हैं। यह हमारा दायित्व और देखभाल दिखाने का एक अनोखा तरीका है।

प्रिया की कीटो नारियल प्लेन बर्फी

प्रिया की कीटो नारियल चॉकलेट बर्फी
मैंने इसे अपना ट्विस्ट दिया है और अंत में यह मिठाई बहुत ही संतोषजनक है। बर्फी मलाईदार, मुलायम और वास्तविक स्वाद के बहुत करीब है। मैंने इस व्यंजन में विशेष सामग्री का उपयोग किया है ‘केसर’।
केसर एक शाही सामग्री है जो किसी भी डिश में बहुत ही अनोखा स्वाद प्रदान करता है। एक नियम के अनुसार इसे हमेशा अंत में डाला जाना चाहिए, ताकि इसका स्वाद अन्य स्वादों में मिल न जाए।
और इसका उपयोग करने का सबसे अच्छा तरीका कुछ समय के लिए गर्म दूध में भिगोने से है।
कीटो नारियल बर्फी बनाने की प्रक्रिया:
1. दो बाउल में सूखा नारियल और नारियल का दूध निकालें। माइक्रोवेव में एक मिनट के लिए 100 मिलीलीटर नारियल का दूध गर्म करें।

नारियल का सूखा भाग और नारियल दूध
2. इसमें नारियल मिलाएं और एक घंटे के लिए इसे भीगने दें। इसे ढक कर रखें।

नारियल को दूध में भिगो दें

एक घंटा भिगोने के बाद
3. एक घंटे के बाद, एक कड़ाही में 5 चम्मच घी डालें, इसे मध्यम आँच पर गरम करें।
4. भिगोया हुआ नारियल डालें और कम आंच पर पकाना शुरू करें। यह सबसे महत्वपूर्ण कदम है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। नियमित अंतराल पर इसे हिलाते रहें। इसे तले से न लगने दें।

मध्यम आँच पर पकाएं
4.पकाने से पहले केसर को 15 मिलीलीटर गर्म नारियल के दूध में भिगोकर रख दें।

नारियल दूध में केसर मिलाएं
5. पांच से सात मिनट में आप देखेंगे कि घी किनारों पर दिखाई देगा। एक और दो मिनट पकाने के बाद इसमें इलायची पाउडर डालें।

इलायची पाउडर डालें।
6. नारियल के दूध में भिगोए हुए केसर को बर्फी के मिश्रण में मिलाएं, इसे और अधिक पकाएं। मैंने अपने स्टीविया पाउडर को पहले से केसर और नारियल के दूध में मिला दिया था। ताकि यह अच्छी तरह से घुल जाए जब इसे डालने का समय आ जाएगा।

केसर वाला दूध डालें
7. पांच मिनट में मिश्रण एक जैसा दिखेगा और किनारो से हटना शुरू कर देगा।

मिश्रण किनारो से हटना शुरू कर देगा
8. एक प्लेट पर 1 चम्मच पिघला हुआ घी फैलाएं। बर्फी के मिश्रण को प्लेट पर रखें और प्लेट पर समान रूप से फैलाएं।

मिश्रण को तेल लगी हुई प्लेट पर फैलाएं
9. इसके बाद मैंने ऊपर से मिश्रण पर पिसे हुए बादाम छिड़क दिए और प्लेट को दो घंटे के लिए फ्रिज में रख दिया।

ऊपर से मिश्रण पर बादाम छिड़कें
10. दो घंटे के बाद बर्फी जम जाएगी, अगर इसे आधे घंटे के लिए फ्रीजर में न रखा जाए। 12.अब उन्हें मनचाहे आकार में इसे काट लें। 13. मैंने नारियल तेल को पिघलाकर उसमें Hershey’s Unsweetened कोको मिला कर एक चॉकलेट सॉस बनाया और स्टीविया की कुछ बूंदें भी इसमें डाली। 14.मैंने बर्फी के कुछ टुकड़ों पर चॉकलेट सॉस को फैलाया और बाकी को सादा रखा है।

बर्फी पर चॉकलेट सॉस फैलाएं
11. इस होली पर इस बर्फी को बनाएं, और चारों ओर आनंद और उल्लास फैलाएं।

प्रिया की कीटो नारियल बर्फी
टिप: आप चाहें तो नारियल के तेल में बर्फी भी बना सकते हैं।
बर्फी बहुत क्रीमी है और केसर इसे बिल्कुल नए स्तर पर ले जाता है।
आप चाहें तो बादाम न भी डालें और इसे आप वास्तव में सरल और मीठा रख सकते हैं।
आप ताजे नारियल का उपयोग भी कर सकते हैं।
आपको इसे नारियल के दूध में भिगोने की आवश्यकता भी नहीं है।