Last updated on January 21, 2025
कश्मीर भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। वहां के लोग, भोजन और प्राकृतिक सुंदरता, हर यात्री पर एक स्थायी छाप छोड़ती है। कश्मीर का भोजन खुशबूदार ग्रेवी (gravies) से भरपूर होता है और इसमें शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजनों का एक स्वस्थ संतुलन होता है। वहां के भोजन को आप नियमित करी या तड़के में वर्गीकृत नहीं किया जा सकता। मेरी इस कीटो कश्मीरी चिकन (Keto Kashmiri Chicken Recipe) की प्रेरणा के पीछे कश्मीर का खूबसूरत राज्य है।

मेरे पास आज आपके लिए एक आसान चिकन करी रेसिपी है, जो सुगंधित है, और कुछ ही समय में तैयार हो जाती है और स्वादिष्ट भी है। इसमें कोई प्याज नहीं है, और यदि आप चाहे तो इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट न भी डालें। आज की रेसिपी में एक अनूठी सामग्री है, जो की सौंफ़ का पाउडर है।

इन बीजों में एक मीठा स्वाद होता है,जो स्वाद पर बहुत हावी नहीं होता है,फिर भी यह ग्रेवी को बहुत ही सुखद सुगंध देता है। कई कश्मीरी व्यंजनों में सौंफ का उपयोग किया जाता है, क्योंकि यह माना जाता है कि शरीर को प्राकृतिक गर्मी प्रदान करता है। कश्मीर में सर्दियों में बहुत ठंड पड़ जाती है।
कीटो कश्मीरी चिकन (Keto Kashmiri Chicken) बनाने की प्रक्रिया
1. चिकन को साफ करें और अच्छी तरह से धो लें। इसे सूखा दें।
2. जैतून का तेल को गर्म करें। चिकन के टुकड़ों को इसमें डाल दें और उन्हें सुनहरा होने तक तलें।

3. कोशिश करें कि आंच को तेज न करें आंच को मध्यम रखें ताकि चिकन अंदर से पक सके।
4. तली हुई चिकन को साइड में रखें। जांच लें कि क्या यह अंदर से पक गया है।
5. एक कड़ाही में जैतून का तेल डालें और दो सुखी लाल मिर्च भी डालें।

6. इसके बाद अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर भूनें।

Kashmiri Chicken Recipe
7. अदरक और लहसुन का पेस्ट बनाने के बाद, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें।


Chicken Recipe
8. अब टमाटर प्यूरी डालें,और मध्यम आंच पर कुछ और समय तक पकाएं।
अब तक ग्रेवी गाढ़ी दिखनी चाहिए और स्थिर होनी चाहिए।
ग्रेवी में चिकन के टुकड़े डालें और पांच से दस मिनट के लिए हल्के से हिलाएं।
अगर आपको लगता है कि ग्रेवी बहुत गाड़ी लग रही है,तो इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं।
9. ग्रेवी में चिकन डालें और अच्छी तरह से इसे ग्रेवी के साथ सोखने दें,ताकि इसका स्वाद भरपूर बना रहे।
10. अब अंत में सौंफ पाउडर डालें, 5 से 7 मिनट तक पकाएं और आँच बंद कर दें।

11. कटे हरे धनिया से गार्निश करके सर्व करें।
टिप्स: अगर आप आगे भी कार्ब (carb) कंटेंट को अपने डिश में नहीं चाहते हैं।
तो अदरक और लहसुन के पेस्ट को इसमें न डालें और इसे सूखे अदरक पाउडर का एक चम्मच पेस्ट की जगह इस्तेमाल करें।
इस पाउडर का हिंदी में ’उच्चारण’ हम सौंठ करते हैं। यह पाउडर किसी भी एशियाई दुकान पर आसानी से उपलब्ध है।
और अक्सर इसका उपयोग सौंफ़ के पाउडर के साथ किया जाता है। इस चिकन का मुख्य आकर्षण ग्रेवी है।
मैंने एक बाउल भरकर इस डिश का आनंद लिया और इसे पूरा खत्म करने के बाद मैंने बिल्कुल संतुष्ट महसूस किया। आप भी इसे आजमाएंगे।
इसे भी पढ़े: कीटो रान रेसिपी | भुना हुआ लैम्ब