Last updated on March 18, 2025
कुछ दो साल पहले से मैंने एक कीटोजेनिक (Ketogenic) जीवन शैली अपनाई या एक कीटो (Keto success story hindi) आहार (जो की हम उसे लोकप्रिय तौर पर कहते हैं) लेना शुरू किया है!
और इसने मेरी दुनिया ही बदल डाली, आप भी पढ़िए मेरी कहानी…
अपने जीवन के 38 वर्षों में मैंने आहार से लेकर व्यायाम तक सभी प्रकार के तरीके आजमाए
लेकिन वे सभी बुरी तरह विफल रही! मेरी कमजोरी चीनी है और अन्य लोगों के विपरीत मुझे मीठा बहुत ही ज्यादा पसंद है!
मैं चॉकलेट, मिठाई, चॉकलेट चिप कुकीज, ब्लैक फारेस्ट केक, चॉकलेट, पुडिंग और मिठाई आदि खाये बिना नहीं रह सकती थी!
खाने की बेतरतीब (random) आदतों की वजह से मेरी हर खुराक असन्तुलन का शिकार हो जाती थी!
या फिर यह कह लो की कोई न कोई तसल्ली देकर मैं अपनी अंसुलित खुराक वाली चीजें खा लेती थी!
यहाँ तक की (even) मैंने चॉकलेट का भरा एक पूरा बैग ये सोच के खा लिया कि अपना वजन घटाने का काम शुरू करने से पहले मैं जितना वजन बढ़ा सकती हूं बढ़ा लूँ!
मेरी दो छोटी-छोटी बेटियां हैं जो मुझे पिछले दो सालों से मुझे वजन घटाने तंदुरुस्त रहने और खूबसूरत बनने का आग्रह करती रहती थी!
लेकिन वह समय मेरे लिए निराशाजनक था! मैंने अपने खवाबों में भी ऐसा नहीं सोचा था कि मैं यह सब पीछे छोड़कर आगे पहुँच जाउंगी!
मेरे अन्दर की हलचल तब शुरू हुई जब दिसम्बर 2014 में मुझे मेरे जन्मदिन पर स्वारोवस्की पेन्डेन्ट और चेन का जोड़ा मिला!
और मेरे भारी भरकम चेहरे की वजह से पेन्डेन्ट उलझ जाता था! जो की मेरे जीवन के सबसे शर्मनाक क्षणों में से एक था!
हम सबके जीवन में बहुत सी ऐसी घटनाये होती है जिन्हें अगर मौका मिले तो हम मिटा देंगे!
जैसे की पेट की बड़ी हुई चर्बी के कारण जीन्स जिनके बटन तक लगाना मुश्किल हो जाता है
सूट हमारे शरीर पर कवच की तरह लगते हैं, टॉप जिससे भरी भरकम पेट साफ साफ दिखाई देता है!
हर प्रकार की शॉल्स, स्टोल्स, स्कार्व्स, और जैकेट्स तक भी पेट की बड़ी हुई चर्बी को छुपा नहीं पाते!
मैरे अधिकतर दोस्त मोटे नहीं हैं और अनजाने में मैं हमेशा मेरी उम्र के लोगो के साथ अपनी तुलना करती हूं!
मैंने उसी दिन से अपना ब्लॉग शुरू कर सकती थी जिस दिन से मैने अपनी राह बदली!
लेकिन मैं वास्तव मे खुद अपनी और अपनी कहानी के बारे में आश्वस्त होना चाहती थी!
जब आप एक दशक या उससे ज्यादा 3XXL के आकार में जियें हों तो आपको धयान रखना चाहिए कि अपने जैसे दूसरे लोगो को सलाह देने से पहले तथ्य पुख्ता हों!
जब मैं 2014 से 2015 में पहुंची तो मुझे कई आभास हुए!
मुझे यह भगवान का एक सन्देश लगा जो कह रहा है कि अगर मैंने जल्द ही अपने शरीर के बारे कुछ नहीं सोचा तो मुझे इस बात का यकीन है कि मैं अपने शरीर को बर्बाद कर लूंगी!
मेरे भाई और करीबी विश्वासपात्र जो मुझे बहुत समय से कीटोजेनिक (Ketogenic) आहार को अपनाने के लिए विश्वास दिला रहे थे, और अंत में मैंने उनका कहा मान लिया!
आप लोगो में से जो लोग इस विचार से अवगत नहीं हैं, जैसे मैं नहीं थी, उनके लिए मैं बहुत सरल भाषा में समझाना शुरू करती हूं!

Priya Aurora Contact for custom-designed weight loss, fitness plans, and wellness advice.
कीटो (Keto) आहार चीनी और कार्बोहाइड्रेट के किसी भी रूप से रहित है।
यह कम कैलोरी और उच्च फैट वाले आहार हैं। पर यह सब सुन कर आप अभी उम्मीद मत छोड़िये!
अगर मैं यह कर सकती हूं तो कोई भी कर सकता है!
अगर आप स्वस्थ्य शरीर चाहते हैं तो आईये मेरे साथ चलिए इस फिटनेस की राह पर!
हम छोटे छोटे कदम उठाएंगे और अपनी इच्छा शक्ति को प्रज्वलित करेंगे!
मैं एक मोटी इंसान थी जिसने 5 महीने में 23 किलोग्राम वजन कम किया!
यह थी मेरी (Keto success story hindi) कहानी!